SSC GD Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा हाल ही में अभी 27 सितंबर 2022 को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु 45,284 रिक्तियों को जारी किया गया था। जिसके तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 निर्धारित की गई थी। और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई थी। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु हमारे देश के लगभग लाखों उम्मीदवारों ने निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया को समाप्त किया है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन सभी परीक्षा केंद्रों पर CBT माध्यम के जरिए जनवरी 2023 में किया जाएगा। एसएससी के द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि निर्धारित होने के पश्चात ही सभी विद्यार्थियों के लिए 23 दिसंबर 2022 को आधिकारिक सूचना के जरिए एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2023 को सफलतापूर्वक जारी कर दिया गया है।
SSC GD Admit Card 2023
एसएससी कांस्टेबल जीडी (सामान्य ड्यूटी) हेतु सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ, सशस्त्र सीमा बल एसएसबी भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी, असम राइफल्स ए.आर आदि विभिन्न पदों पर 45,284 रिक्तियों को जारी किया गया था। एसएससी के द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु जारी की मूर्तियों पर आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि का निर्धारण 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है।
यह तिथि निर्धारित होने के पश्चात सभी उम्मीदवार बड़ी उत्सुकता के साथ एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2023 का इंतजार कर रहे थे। आप सभी उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो चुका है क्योंकि आवेदक 23 दिसंबर 2022 से आवेदन की स्थिति / प्रवेश पत्र की जांच कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल रीजनल वाइस एडमिट कार्ड क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है जिसकी डाउनलोड लिंक इस लेख में प्रदान की गई है।
SSC GD Admit Card 2023 – Overview
परीक्षा का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 |
अधिकार | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
रिक्ति | कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) |
विभाग का नाम | एनआईए, एसएसएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, सीएपीएफ |
कुल पोस्ट | 45284 |
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2022 | 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 |
श्रेणी | प्रवेश पत्र |
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2023 रिलीज की तारीख | 23 दिसंबर 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.nic.in |
- पर एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2023 ओपन हो जाएगा।
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट :- www.ssc.nic.in
एसएससी द्वारा कांस्टेबल जीडी के तहत जारी की गई रिक्तियों के लिए एडमिट कार्ड को कब जारी किया गया है?
एसएससी द्वारा हाल ही में जारी की है कॉन्स्टेबल रिक्तियों के तहत आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए 23 दिसंबर 2022 को एडमिट कार्ड को जारी किया गया है।