Jio अपने यूजर्स को सबसे सस्ता वार्षिक वैधता वाला प्लान उपलब्ध कराती है। इस प्लान की कीमत 899 रुपये है और इसकी वैधता 336 दिन की है। इसमें एक साल की वैधता के साथ कई अन्य पैसा वसूल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
Reliance Jio : आजकल लोग अपने लिए ऐसे प्लान चाहते हैं जो एक बार कराने पर पूरे साल की टेंशन खत्म कर दे। टेलिकॉम कंपनियां इस तरह के कई प्लान्स उपलब्ध कराती हैं। इनमें एक कंपनी Reliance Jio भी है। कंपनी अपने यूजर्स को सबसे सस्ता वार्षिक वैधता वाला प्लान उपलब्ध कराती है। इस प्लान की कीमत 899 रुपये है और इसकी वैधता 336 दिन की है। इसमें एक साल की वैधता के साथ कई अन्य पैसा वसूल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं Jio के 899 रुपये के प्लान के बारे में।
यह प्लान केवल JioPhone यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
इसके अलावा JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।
हर 28 दिन के लिए 50 SMS की सुविधा दी जा रही है।
किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए Unlimited Calling की सुविधा दी जा रही है।
कुल मिलाकर 24 जीबी डाटा दिया जा रहा है। हर 28 दिन के लिए 2 जीबी डाटा उपलब्ध है। हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64 Kbps स्पीड दी जाएगी। Reliance Jio
336 दिन की वैधता। यह 28 दिन की 12 साइकल्स के तौर पर दी जा रही है।
Reliance Jio