Lpg Gas Price: Lpg Latest Price| Lpg Price Update| Lpg Gas Price 2022| Lpg Gas Rate| वर्तमान समय के इस डिजिटल दौर में अब हर चीज संभव हो गई है। हर चीज तकनीकि से जुड़ गई है। इस समय तकनीकि इतने आगे अपने कदम फेला चुकी है कि हर घंटों का कार्य अब मिनटों में संभव हो गया है। हम बात कर रहे हैं गैस सिलेंडर की। एक समय ऐसा था जब व्यक्ति भोजन को लकड़ी के ईंधन से पकाया करता था, लेकिन अब वह समय आ गया है जब व्यक्ति प्राकृतिक गैस से भोजन तुरंत ही बना लेता है। लेकिन गैस सिलेंडर के आये दिन बढ़ते दामों से लोगों की जेबें ढीली होती नजर आ रही हैं।
इस महंगाई के दौर में गैस सिलेंडर के दाम काफी बढ़ गये हैं। जिससे अब व्यक्ति को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए काफी दिक्कत होती है। खबर के मुताबिक अवगत करा दे कि केन्द्र सरकार जल्द ही गैस सस्ती करने के लिए खास योजना बना रही है। इससे रसोई गैस समेत सीएनजी की कीमतों में कमी आयेगी। बता दें कि इस समय रसोई गैस की कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने रूपये सस्ते होंगे गैस के दाम, जानिए ताजा रेट।
Lpg Gas Price: वर्तमान में इतने रूपये में मिल रही गैस
जानकारी के मुताबिक अवगत करा दें कि वर्तमान समय में गैस सिलेंडर काफी महंगा मिल रहा है। जबकि इससे पहले गैस सिलेंडर के दामों में काफी कमी देखने को मिली थी। अभी के गैस सिलेंडर के दामों के बारे में बता दें तो वर्तमान में गैस सिलेंडर एक हजार रूपये के ऊपर के रेट पर मिल रहा है। जबकि काफी समय पहले इससे सस्ता थे गैस सिलेंडर के दाम। वह तो केवल यह हो रहा है कि जैसे-जैसे महंगाई तीव्र हो रही है वैसे ही गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ते चले जा रहे हैं।
Lpg Gas Price: जल्द ही गैस की कीमतें तय की जा सकती हैं
खबर से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि जल्द ही गैस सिलेंडर के दामों की कीमतों तय की जा सकती हैं। गैस की कीमतों की समीक्षा के लिए एक प्रस्ताव तैयार हो रहा है। जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के पुराने क्षेत्रों से आने वाली प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके लिए सिफारिश की जा सकती है। सरकार के इस फेसले से सीएनजी और पीएनजी दोनों की कीमतों में कमी आ जायेगी।