Gold Price Today : धनतेरस व दिवाली के बाद भी सोने के भाव में काफी गिरावट देखने को मिली है। सोने के भाव सांतवे आसमान से धड़ाम नीचे गिर गए हैं। सोना-चांदी के दामों में कमी का फायदा आपको मिल सकता है। यदि आप भी किसी की शादी के लिए सोने या चांदी के गहने बनाना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये आज के इस पोस्ट सम्पूर्ण जानकारी जानते है। कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Gold Price Today
जो लोगों सोने या चांदी के जेवर बनाना चाहते हैं उनके लिए बाजार एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। सोना व चांदी के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है। आपको इस पोस्ट में हम सोना चांदी के नये रेट के बारे में भी बताएंगे।
जानकारी के अनुसार कई कारणों की वजह से सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट आ गई है। इसकी पूरी जानकारी के लिए आपको हमारी पोस्ट पढ़नी होगी।
बताया जा रहा है कि सोना 123 रुपये तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी में 590 रुपये की मंदी दर्ज की गई है। गिरावट के अनुसार सोने के 10 ग्राम की कीमत 51000 रुपये हो गई है। वहीं चांदी 56000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। आपको बता दें कि इससे पहले सोना अपने अधिकतम स्तर 5800 रुपये तोला की दर से बिका था।
आईबीजेए (इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन) के अनुसार दिवाली के मौके पर सोना 50,315 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। शुक्रवार के दिन सोने का भाव करीब 50,438 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दिवाली के अवसर पर चांदी 55,452 रुपये प्रति किलो की दर से सेल हुई। शुक्रवार तक चांदी की कीमत 56,042 हो गई है।
24 कैरेट सोने की कीमत
सोने व चांदी की गिरावट के बाद आज 24 कैरेट सोने का भाव 50,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 23 कैरेट के लिए 50,114 रुपये आपको चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 46,089 रुपये व 18 कैरेट सोने की कीमत 37,736 रुपये हो गई है।