BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम इस दिन होंगे घोषित, यहां लेटेस्ट अपडेट - STB Exam
BSEB Result 2023

BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम इस दिन होंगे घोषित, यहां लेटेस्ट अपडेट

BSEB 12th Result 2023 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हाल ही में कक्षा 10 और 12 की आंसर-की जारी की है। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 15 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि इस परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था परीक्षाएं 1 से 11 फरवरी तक आयोजित की गईं थी। पिछले कुछ सालों को देखें तो परीक्षा के 40 दिन के अंदर नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

Join Telegram Group

इस दिन जारी होंगे परिणाम

आपको बता दें कि हालांकि बिहार बोर्ड की तरफ से नतीजे की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इंटर का मूल्यांकन 5 मार्च को खत्म हो गया है। अभी बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, मूल्यांकन 12 मार्च तक चलेगा, इसके बाद 20 मार्च के बाद बिहार बोर्ड कभी इंटर या मैट्रिक के नतीजे जारी कर देगा।

Bihar Board 12th Result 2023: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाए।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें।
  • सबमिट का बटन क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट देख सकते है।
  • इसके बाद भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट आउट निकलवा लें।
ये भी पढ़े :-  Group D Result Notification 2022 : रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट कुछ ही समय में होगा जारी, यहां से करें चेक।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *