BPSC Recruitment 2023, 178026 शिक्षकों की भर्ती के पद व वेतनमान हुआ मंजूर

BPSC Recruitment 2023: बिहार सरकार के द्वारा नए नियमावली के अनुसार बहाली होने वाले नए शिक्षकों के लिए अब सरकार के द्वारा वेतनमान को तय कर दिया गया है और आपको बता दें कि BPSC Recruitment 2023 का इंतजार करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी आगे है जी हां आपको बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा एक लाख 78 हजार 26 पदों का सृजन भी कर लिया क्या है और जल्दी ही भर्ती की प्रक्रिया को शुरू भी किया जाएगा संपूर्ण जानकारी के लिए आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए तो आइए जानते हैं विस्तार से BPSC Recruitment 2023 के बारे में

BPSC Recruitment 2023

बिहार सरकार के द्वारा बिहार शिक्षक बहाली को लेकर के नए नियमावली के तहत अब वेतनमान को मंजूरी दे दिए हैं और आपको बता दे की अब नये एक लाख 78 हजार 26 पदों का सृजन भी कर लिया गया है रिक्त पदों पर नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से या जाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसका मंजूरी दे दिया गया है। और जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुल 18 प्रस्तावों को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दिया गया है बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने विस्तार से इस बात की जानकारी दिए हैं।   वही बात करें सबसे अधिक प्राथमिक (कक्षा1-5) के शिक्षकों के 85,477 पद सृजित हुए हैं। वहीं, मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) के 1745, माध्यमिक (कक्षा 9-10) के 33,186 और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) के 57,618 पद सृजित किए गए हैं। वहीं, पूर्व की नियमावली के तहत सृजित 1,78,026 पदों को प्रत्यर्पित किया गया है। इनमें पंचायत व नगर प्रारंभिक के 79,943 पद मरणशील हो गये थे। नई नियमावली के तहत बहाल शिक्षक राज्य सरकार के कर्मचारी होंगे, जिनके खाते में सीधे ट्रेजरी से वेतन का भुगतान होगा। प्राथमिक शिक्षकों के मूल वेतन के साथ ही 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए), आठ प्रतिशत एचआरए, सीटीए 1500 और 1000 मेडिकल प्रतिमाह मिलेगा। इस तरह प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 40 हजार से 51 हजार वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़े :-  Bihar Police New Vacancy 2023 : बिहार पुलिस में निकली 68 हजार से ज्‍यादा पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

इसके अतिरिक्त 14 प्रतिशत शिक्षकों के पेंशन में राज्य सरकार अंशदान देगी, जो प्रतिमाह 3500 से 4500 तक की होगी। पेंशन की राशि को जोड़ दें तो कुल वेतन और बढ़ जाएगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से सालाना 11 हजार करोड़ खर्च होंगे। प्राथमिक शिक्षकों का मूल वेतन 25 हजार, मध्य विद्यालय का 28 हजार, माध्यमिक का 31 हजार और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का मूल वेतन 32 हजार तय किया गया है।

इसी माह प्रकाशित हो सकता है विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इसी माह विज्ञापन प्रकाशित किया जा सकता है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की मंजूरी के बाद शिक्षकों के सभी पदों को जिलों में आवश्यकता के अनुसार बांटकर रोस्टर क्लीयरेंस के लिए भेजा जाएगा। जिलों से आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस के बाद विज्ञापन बीपीएससी को भेजी जाएगी।

पूर्व का और नए वेतन में अंतर :

प्राथमिक : वेतनमान डीए एचआरए सीटीए मेडिकल कुल

नियोजित : 21,290             8942 1703             2130 1000             35,064

नया वेतन : 25,000             10,500 2000             2130 1000             40,630

मध्य : वेतनमान डीए एचआरए सीटीए मेडिकल कुल

 

नियोजित : 22,480             9441 1798             2130 1000             36,849
नया वेतन : 22,800             11,760 2240             2130 1000             45,130

ये भी पढ़े :-  Bihar Jivika new veconcy 2022 ! online apply

माध्यमिक : वेतनमान डीए एचआरए सीटीए मेडिकल कुल

नियोजित : 22,480             9441 1798             2130 1000             36,849

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *